गुरुवार, 17 जनवरी 2008

टाइम्स आफ इंडिया मप्र से



टाइम्स आफ इंडिया मप्र से
टाइम्स ग्रुप जल्द ही मप्र की राजधानी भोपाल और इंदौर से अपने संस्करण शुरु करने जा रहा है। इसके साथ मप्र का मीडिया बाजार और भी गरमा जाएगा। भोपाल के मिसरोद में टाइम्स आफ इंडिया की प्रिटिंग यूनिट लगा दी गई है और इंदौर में काम जारी है।

यशभारत भोपाल से
जबलपुर से प्रकाशित अखबार यशभारत जल्द ही भोपाल संस्करण शुरु कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल-मई तक इसका प्रकाशन शुरु हो जाएगा।

हरिभूमि मप्र में
छत्तीसगढ़ का अखबार हरिभूमि जल्दी ही जबलपुर संस्करण शुरु करने जा रहा है। इसके बाद भोपाल और ग्वालियर संस्करण शुरु किए जाएंगे।

रीलांच मार्च में
लंबे समय से नईदुनिया भोपाल की रीलांचिंग टल रही थी। पर अब फैसला लिया गया है कि मार्च महीने में इसे रीलांच किया जाएगा। इसके बाद भोपाल के पाठकों को राज्य की नईदुनिया नए रंग-ढंग में नजर आएगा।

डीएनए इंदौर से
भास्कर और जी समूह का अखबार डीएनए मुंबई अहमदाबाद और पुणे के बाद इंदौर से शुरु होने जा रहा है।

पंकज श्रीवास्तव ने पत्रिका समूह ज्वाइन किया
भोपाल दैनिक भास्कर में सिटी डेस्क इंजार्ज पंकज श्रीवास्तव ने राजस्थान पत्रिका समूह का अखबार डेली न्यूज ज्वाइन किया है। डेली न्यूज अगले कुछ महीनों में भोपाल से अपना संस्करण शुरु करने जा रहा है। पंकज श्रीवास्तव के अलावा कुछ और लोगों के भी डेली न्यूज ज्वाइन करने की खबर है।

फ्री-प्रेस भोपाल से
अभी तक राजधानी भोपाल से ब्यूरो संस्करण निकाल रहे इंदौर के अंग्रेजी अखबार फ्री-प्रेस ने भोपाल संस्करण शुरु करने का निर्णय किया है।

महेश दीक्षित भोपाल में
नईदुनिया इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार महेश दीक्षित का ट्रांसफर भोपाल कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें